CWG 2026 : नीरज चोपड़ा सहित ये खिलाड़ी भी पदक के लिए खेलेंगे, भारत के 9वें दिन के शेड्यूल पर डालें नजर

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 11:55 AM (IST)

ग्लास्गो : कॉमनवेल्थ गेम्स 9वें दिन में प्रवेश करने को है और आज शुक्रवार को एथलेटिक्स सहित बॉक्सिंग में पदकों की उम्मीद है। भाला फेंक स्पर्दा में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह तीन खिलाड़ी फाइनल में पदक के लिए खेलेंगे। वहीं बॉक्सिंग में अलग-अलग वर्ग में 10 खिलाड़ी सेमीफाइनल में भिड़ेंगे और पदक पक्का करना चाहेंगे। जूडो में भी 5 खिलाड़ी पदक के लिए खेलेंगे। भारतीय खिलाड़ियों का 9वें दिन के पूरे शेड्यूल पर डालें नजर :

एथलेटिक्स :

पुरुष डेकाथलन 110 मीटर बाधा दौड़ : तेजस्विन शंकर, दोपहर 2:35 बजे। 
पुरुष डेकाथलन चक्का फेंक : तेजस्विन शंकर, दोपहर 3:20 बजे। 
मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले, पहला दौर (हीट दो) : विशाल टीके, राजेश रमेश, रशदीप कौर, अंसा बाबू और नीरू पाठक, शाम 4:05 बजे। 
पुरुष डेकाथलन पोल वॉल्ट : तेजस्विन शंकर, शाम 5:00 बजे। 
पुरुष डेकाथलन भाला फेंक : तेजस्विन शंकर, रात 11:30 बजे। 
पुरुष भाला फेंक फाइनल : नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह, रात 12:45 बजे (एक अगस्त)। 
पुरुष डेकाथलन 1500 मीटर (अंतिम स्पर्धा) : तेजस्विन शंकर, रात 1:05 बजे (एक अगस्त)। 
पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल : यशस पलाक्ष और संतोष कुमार तमिलरासन, रात 1:30 बजे (एक अगस्त)। 

बॉक्सिंग : 

महिला 54 किग्रा सेमीफाइनल : प्रीति पवार बनाम कैथरीन म्वापे (जाम्बिया), दोपहर 3:15 बजे। 
पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल : अंकुश पंघाल बनाम जोशुआ ओफोरी (कनाडा), शाम 4:30 बजे। 
महिला 57 किग्रा सेमीफाइनल : जैस्मिन लंबोरिया बनाम रापेलांग मासेलेला (लेसोथो), शाम 7:15 बजे। 
महिला 70 किग्रा सेमीफाइनल : अरुंधति चौधरी बनाम रोजी एक्लेस (वेल्स), शाम 7:30 बजे। 
पुरुष 55 किग्रा सेमीफाइनल : जादुमणि सिंह बनाम फिलिप हाओसेब (नामीबिया), रात 8:15 बजे। 
महिला 51 किग्रा सेमीफाइनल : साक्षी चौधरी बनाम एम्बर जेन वॉल (कनाडा), रात 11:30 बजे। 
महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल : प्रिया घंघास बनाम लूसी किंग्स-व्हीटली (इंग्लैंड), रात 12:15 बजे (एक अगस्त)। 
महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम तारोना ताफाकी (तुवालु), रात 12:45 बजे (एक अगस्त)। 
पुरुष 60 किग्रा सेमीफाइनल : सचिन सिवाच बनाम ओवेन हैरिस-एलेन (वेल्स), रात 1:00 बजे (एक अगस्त)। 
पुरुष 90 किग्रा से अधिक सेमीफाइनल : नरेंद्र बरवाल बनाम निगेल पॉल (त्रिनिदाद एवं टोबैगो), रात 1:30 बजे (एक अगस्त)। 

जूडो : 

पुरुष 60 किग्रा से कम, प्री क्वार्टर फाइनल : हर्ष सिंह बनाम चिकोंडी कैथेवेरा (मलावी), दोपहर 3:30 बजे से।
महिला 52 किग्रा से कम, प्री क्वार्टर फाइनल : श्रद्धा चोपाडे बनाम जेन मसाक्वोई (सिएरा लियोन), दोपहर 3:30 बजे से। 
पुरुष 66 किग्रा से कम, प्री क्वार्टर फाइनल : रोहित माजगुल बनाम सैमुएल रिबेरो (मोजाम्बिक), दोपहर 3:30 बजे से। 
महिला 48 किग्रा से कम, क्वार्टर फाइनल : अस्मिता डे बनाम ईवा इविंग (स्कॉटलैंड), दोपहर 3:30 बजे से। 
महिला 57 किग्रा से कम, क्वार्टर फाइनल : यामिनी मौर्य बनाम प्रतिद्वंद्वी तय होना बाकी, दोपहर 3:30 बजे से। 
महिला 48 किग्रा से कम पदक दौर : अस्मिता डे, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर)। 
पुरुष 60 किग्रा से कम पदक दौर : हर्ष सिंह, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर)। 
महिला 52 किग्रा से कम पदक दौर : श्रद्धा चोपाडे, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर)। 
पुरुष 66 किग्रा से कम पदक दौर : रोहित माजगुल, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर)। 
महिला 57 किग्रा से कम पदक दौर : यामिनी मौर्य, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर)। 

लॉन बॉल्स : 

पुरुष पेयर्स, सेक्शन बी, चौथा दौर : दिनेश कुमार और नवनीत सिंह बनाम फॉकलैंड द्वीप समूह (इयान बर्न्स और ओलिवर थॉम्पसन), शाम 5:15 बजे। 
महिला एकल, सेक्शन सी, चौथा दौर : नयनमोनी सैकिया बनाम मिल्ड्रेड मकंडाविरे (जाम्बिया), रात 10:20 बजे।

ट्रैक साइकिलिंग :

पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफिकेशन : दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों, शाम 4:59 बजे। 
पुरुष केइरिन पहला दौर : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम (हीट एक), डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो (हीट तीन) और जेम्स केथेल्लाकपाम (हीट चार), रात 8:30 बजे। 
पुरुष केइरिन रेपेचेज : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 9:17 बजे (क्वालीफाई करने पर)। 
पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट कांस्य पदक मुकाबला : दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों, रात 10:46 बजे (क्वालीफाई करने पर)। 
पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्वर्ण पदक मुकाबला : दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों, रात 10:53 बजे (क्वालीफाई करने पर)। 
पुरुष केइरिन दूसरा दौर : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 11:01 बजे (क्वालीफाई करने पर)। 
पुरुष केइरिन स्थान 7-12 फाइनल : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 11:43 बजे (क्वालीफाई करने पर)। 
पुरुष केइरिन स्थान 1-6 फाइनल : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 11:48 बजे (क्वालीफाई करने पर)। 
पुरुष एलिमिनेशन रेस फाइनल (पदक स्पर्धा) : हर्षवीर सिंह सेखों, रात 11:53 बजे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News