हॉकी वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स के लिए दो अलग-अलग टीम उतारने पर विचार करेगा भारत
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 03:36 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय हॉकी को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है। Hockey India इस साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स के लिए अलग-अलग टीम उतारने की योजना बना रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम दोनों टूर्नामेंट के बीच कम समय अंतराल को देखते हुए उठाया जा सकता है।
शेड्यूल बना बड़ी चुनौती
हॉकी वर्ल्ड कप 15 अगस्त से 30 अगस्त तक Belgium और Netherlands में खेला जाएगा। इसके ठीक 20 दिन बाद 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक Japan में एशियन गेम्स आयोजित होंगे। कम समय के कारण खिलाड़ियों की फिटनेस और तैयारी बड़ी चुनौती बन सकती है।
एशियन गेम्स को मिलेगी प्राथमिकता
खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया: 'एशियन गेम्स 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन का जरिया है, इसलिए हमारी A टीम वहां जाएगी।' यानी भारत अपनी मजबूत टीम एशियन गेम्स में उतार सकता है, जबकि वर्ल्ड कप के लिए अलग टीम भेजी जाएगी।
वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में India और Pakistan को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें होंगी।
एशियन गेम्स में बड़ी उम्मीदें
भारत एशियन गेम्स 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहा है। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 106 मेडल जीतकर इतिहास रचा था, जिसे इस बार पार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार 700 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी 40 से अधिक खेलों में हिस्सा ले सकते हैं।
दो बड़े टूर्नामेंट के बीच कम अंतराल के चलते भारत अलग-अलग टीम उतारने की रणनीति अपना सकता है। एशियन गेम्स को प्राथमिकता देना साफ दर्शाता है कि ओलंपिक क्वालीफिकेशन भारतीय हॉकी के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य है।

