2 गेंद से चूकी Team India, नहीं तो टूट जाता दक्षिण अफ्रीका का यह गजब रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 09:16 PM (IST)

खेल डैस्क : हैदराबाद के मैदान पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत 297 रन बना दिए। टीम इंडिया ने इस दौरान महज 14 ओवर में ही 200 रन बना दिए। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज 200 रन था। पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है जिन्होंने पिछले साल ही सेंचुरियन के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 13.5 ओवर में ही 200 रन बना दिए थे। उक्त मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए जानसन चार्ल्स के 46 गेंदों पर 118 रनों की बदौलत 258 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डीकॉक ने 44 गेंदों पर 100 तो रीजा हेंडरिक्स ने 28 गेंदों पर 68 रन बनाए और अफ्रीका ने 19वें ओवर में मैच जीत लिया था। यह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन का सफल रन चेंज था। बहरहाल, भारतीय टीम में टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सर्वाधिक टोटल का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। देखें आंकड़े- 


उच्चतम T20I टीम का योग
314/3 - नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023
297/6 - भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
278/3 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
278/4 - चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
268/4 - मलेशिया बनाम थाईलैंड, हांग्जो, 2023
267/3 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तरौबा, 2023

 

सबसे तेज 100 में सबसे आगे भारत
भारतीय टीम ने इस मैच से टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहले 100 रन तक पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने 7.1 ओवर में 100 रन बना लिए थे। इससे पहले 2019 में वानखेड़े के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम इंडिया 8 ओवर में वहां पहुंच गई थी।

 

 

 

टी20 में पहले 10 ओवर के बाद उच्चतम स्कोर
156/3 - ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
154/4 - एस्टोनिया बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
152/1 - भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
149/0 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
147/1 - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, ऑकलैंड, 2016
भारतीम टीम इस रिकॉर्ड में तीसरे स्थान पर आई है। पहले नंबर पर अभी भी ऑस्ट्रेलिया है जिसने स्कॉटलैंड के खिलाफ 156 रन बना दिए थे। 

 

 

 

 

ऐसी रही भारतीय पारी 

- टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा आज मौका भुना नहीं पाए। तीसरे ही ओवर में वह महज 4 रन बनाकर तंजीम हसन का शिकार हो गए। हालांकि इसके बाद संजू सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर ताबड़तोड़ शॉट लगाए। सूर्यकुमार पिछले मुकाबले में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन हैदराबाद टी20 में उन्होंने एक बार फिर से सुपला शॉट लगाया।

- संजू इस दौरान पूरे रंग में दिखे। उन्होंने बांग्लादेश के प्रत्येक गेंदबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने 40 गेंदों पर शतक लगाया जो कि भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 इंटरनेशनल में लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक रहा। सैमसन ने मुस्तिफजुर की गेंद पर आऊट होने से पहले 46 गेंदों पर 11 चौके और 9 छक्कों की मदद से 111 रन बनाए।

- सैमसन के कारण ही भारत ने 14 ओवर में ही 200 रन का आंकड़ा छू लिया जोकि एक रिकॉर्ड है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस दौरान सैमसन के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आए। 15वें ओवर में आऊट होने से पहले सूर्यकुमार ने 35 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बना दिए। 

- रियान पराग ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर स्टेडियम के चारों तरफ शॉट लगाए। 19वें ओवर में छक्का लगाने के चक्कर में रियान आऊट हो गए। उन्होंने 13 गेंदों पर 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। वहीं, हार्दिक पांड्या ने भी 18 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 297 तक पहुंचा दिया। रिंकू सिंह ने 8 रन बनाए। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत :
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव
बांग्लादेश : परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News