स्ट्रीमिंग की दुनिया में बना नया रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले को इतने करोड़ लोगों ने देखा

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2023 - 05:12 PM (IST)

मुंबई : मौजूदा विश्व कप की दो शीर्ष टीमो भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले के दौरान डिज़्नी+ हॉटस्टार ने 4.3 करोड़ दर्शकों की अधिकतम संख्या दर्ज करके क्रिकेट स्ट्रीमिंग की दुनिया में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर हासिल किया। 

यह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में हासिल की गई उच्चतम संख्या है। इससे पहले टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान 3.5 करोड़ दर्शकों ने डिज़्नी+ हॉटस्टार में लुफ्त उठाया था। इसके अलावा, भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक ऑन-ग्राउंड क्रिकेट लड़ाई ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में उनके संघर्ष के दौरान देखे गए 2.5 करोड़ दर्शकों की पिछली संख्या को भी पार कर लिया। 

डिजनी + हॉटस्टार इंडिया के प्रमुख साजिथ शिवानंदन ने कहा, ‘हम अपने यूजर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक खेल के लिए डिजनी + हॉटस्टार पर आए और हमें लाइव स्ट्रीमिंग के लिए दर्शकों के विश्व रिकॉर्ड को रीसेट करने में मदद की। हमने मैच के दौरान अपने चरम पर 4.3 करोड़ दर्शकों को सेवा प्रदान की। 

Content Writer

Sanjeev