IND vs NZ : डेब्यू में उमरान मलिक का कहर, इतनी तेज रफ्तार से फेंकी पहली 6 गेंदें

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 03:28 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आखिरकार उमरान मलिक का अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का सपना पूरा हो गया। यह सब हुआ है शिखर धवन की कप्तानी में। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में जैसे ही धवन ने प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया तो उसमें उमरान का नाम रहा, जिन्होंने अपने करियर के पहले ओवर में ही शानदार गेंदें फेंकते हुए कहर मचा दिया।

इतनी तेज रफ्तार से फेंकी पहली 6 गेंदें
न्यूजीलैंड जब भारत से मिले 307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो धवन ने उमरान को पारी का 11वां ओवर फेंकने के लिए बुलाया। उमरान के लिए यह वनडे करियर का पहला ओवर रहा, जिसमें ना सिर्फ उन्होंने 4 रन दिए, बल्कि तेज रफ्तार से गेंदें भी फेंकी। उमरान के सामने केन विलियमसन व डेविड काॅनवे थे। पहली गेंद उन्होंने 145.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विलियमसन को फेंकी, जबकि आखिरी गेंद 149.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डेविड को फेंकी। 

PunjabKesari

उमरान मलिक का वनडे में पहला ओवर:
145.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
143.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
145.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
147.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
137.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
149.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

भारत की प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लॉथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचले, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News