IND vs WI 1st ODI: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; देखें प्लेइंग 11

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 01:42 PM (IST)

तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरी है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हुई है। इस मुकाबले में नमन धीर को वनडे डेब्यू का मौका मिला है।

प्लेइंग 11

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज : जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।

2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अहम सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह तीन मैचों की वनडे सीरीज 2027 ICC Men's Cricket World Cup की तैयारियों के लिहाज से अहम है। भारत की कमान शुभमन गिल के हाथों में है और इस सीरीज के साथ रोहित शर्मा तथा विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हुई है।

भारत-वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 142 वनडे मुकाबले खेले गए हैं।

भारत जीता: 72
वेस्टइंडीज जीता: 64
टाई: 2
बेनतीजा: 4

कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला ODI?

टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar.
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News