टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा, जानिए कब-कब कौन बना चैंपियन

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 10:53 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्कः टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हुई थी। वहीं 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी और साल 2026 में इसका 10वां संस्करण खेला गया। एक महीने तक चले रोमांचक टूर्नामेंट के बाद भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। 

कब और किसने, कितनी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप?
2007 - भारत
2009 - पाकिस्तान
2010 - इंग्लैंड
2012 - वेस्टइंडीज
2014 - श्रीलंका
2016 - वेस्टइंडीज
2021 - ऑस्ट्रेलिया
2022 - इंग्लैंड
2024 - भारत
2026 - भारत
PunjabKesari

-2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराया था।

-2009 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था।

-2010 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था।

-2012 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 36 रनों से हराया था।

-2014 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया था।

-2016 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था।

-2021 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था।

-2022 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।

-2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था।

-2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News