टोक्यो ओलंपिक: खेलों के महाकुंभ में दम दिखाएगी इंडियन एयरफोर्स, ये पांच जवान लहराएंगे तिरंगा

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 11:43 AM (IST)

​​​​​स्पोर्ट्स डेस्क: खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह भारतीय समय के मुताबिक शाम 4.30 बजे से शुरू होगा। टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय वायुसेना के पांच जवान भारतीय दल का हिस्सा हैं, जो इस महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने गुरुवार को बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। जारी हुए बयान के अनुसार, सर्जेंट शिवपाल सिंह, सर्जेंट नूह निर्मल टॉम, जूनियर वारंट अधिकारी दीपक कुमार और कॉर्पोरल एलेक्स एंथोनी अलग-अलग इवेंट में अपना दम-खम दिखाएंगे।  

मास्टर वारंट अधिकारी अशोक कुमार कुश्ती इवेंट्स में रेफरी होंगे। अशोक कुमार पहले ऐसे भारतीय रेफरी हैं जो लगातार दो ओलंपिक खेलों में रेफरी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'भारतीय वायुसेना को टोक्यो ओलंपिक 2021 लिए भारतीय दल में पांच वायुसेना कर्मियों (चार प्रतिस्पर्धी और एक रेफरी के रूप में) के शामिल होने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। ऐसा 25 साल के अंतराल पर हो रहा है।'

ये रहे भारतीय वायुसेना के पांच जवान खिलाड़ी

खिलाड़ी इवेंट
शिवपाल सिंह  भाला फेंक
नूह निर्मल टॉम   4X400 मिश्रित रिले टीम
दीपक कुमार  10 मी एयर राइफल निशानेबाजी
एलेक्स एंथोनी  4X400 मिश्रित रिले टीम
अशोक कुमार  कुश्ती इवेंट्स में रेफरी



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News