ढाका युवा प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजों ने जीते चार गोल्ड मेडल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 27, 2019 - 12:40 PM (IST)

कोलकाता: भारत ने ढाका में आईएसएसएफ अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में मंगलवार को चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते। लड़कियों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रगति ने स्वर्ण और ईशा पवार ने कांस्य पदक जीता। प्रगति ने टीम और मिश्रित युगल में भी रजत पदक जीते।

भारत ने दूसरा स्वर्ण लड़कों की रिकर्व टीम स्पर्धा में जीता। पारस हुड्डा और कोमालिका बारी की रिकर्व मिश्रित जोड़ी ने भी सोने का तमगा हासिल किया। कंपाउंड लड़कों की टीम ने भारत के लिये चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया।

neel