डोपिंग के आरोप में भारत की एथलीट मरिमुतु पर लगा 4 साल का प्रतिबंध

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2020 - 05:12 PM (IST)

नई दिल्ली: एशियाई चैंपियनशिप में महिला 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की एथलीट गोमती मरिमुतु पर डोपिंग टेस्ट में विफल रहने पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है जिसके बाद उनसे उनका स्वर्ण पदक वापस ले लिया जाएगा। 

एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट के अनुसार 31 वर्षीय धाविका पर प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण प्रतिबंध लगाया गया है। उनका निलंबन 17 मई 2019 तक है और उन्हें पिछले साल 18 मार्च से 17 मई के बीच दो महीने की अवधि में सभी दौड़ से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

मरिमुतु ने पिछले साल अप्रैल में दोहा में हुए एशियाई चैंपियनशिप में महिला 800 मीटर दौड़ दो मिनट 70 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया था लेकिन डोपिंग के कारण प्रतिबंध लगाने से उनका पदक वापस लिया जाएगा। वह हालांकि इस फैसले के खिलाफ खेल मध्यस्थता अदालत में अपील कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News