अनुष्का की बिकिनी फोटो देख रोमांटिक हुए भारतीय कप्तान, दिया यह प्यारा-सा इमोजी
punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 06:51 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली आखिरकार एक बार फिर से जुलाई के महीने में रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछेक बिकिनी फोटोज शेयर की हैं। विराट ने इसपर हार्ट और फायर इमोजी देकर अपना प्यार जताया है। अनुष्का फैशन मैगजीन वोग के कवर पेज पर एक बार फिर से आई हैं। ऐसे में फोटोशूट की कुछेक फोटोज को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर शेयर किया है।
अनुष्का के उक्त फोटोज शेयर करने पर ही कमेंट्स करने वालों की बाढ़ आ गई। 32 साल की उम्र में खुद को फिट बनाए हुए अनुष्का की फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। अनुष्का ने अपनी एक फोटो पर कैप्शन दिया है- शांत हवा, स्थिर लहरें, मेरी त्वचा पर कुछ रेत, पीछे की तरफ सूरज और नमकीन बाल। यह दिन अच्छा था।
देखें अनुष्का की फोटोज और कोहली का कमैंट्स बॉक्स में रिएक्शन-