चोटिल उमेश यादव के लिए आई बड़ी खुशखबरी, बने बेटी के पिता

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 02:36 PM (IST)

नर्ई दिल्ली : भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव पिता बन गए हैं। बीसीसीआई ने एक पोस्ट डालकर उमेश को बेटी होने पर शुभकामनाएं दी हैं। बीसीसीआई ने पोस्ट में लिखा है- उमेश यादव को बेटे के जन्म पर शुभकामनाएं। हम उसकी तेजी से रिकवरी की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम उसे जल्द मैदान पर देखेंगे।

बता दें कि उमेश यादव ने दिल्ली की रहने वाली तान्या वधवा के साथ शादी की थी। तान्या सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाकलर यह खुशी सभी से साझी की है। 

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी


उमेश और तान्या पहली बार कॉलेज में मिले थे। बकौल तान्या वह उमेश की सादगी देखकर प्रभावित हुई। दोनों ने 2013 में शादी की। इससे पहले वह चार साल डेट पर रहे। दिल्ली की रहने वाली तान्या उमेश के साथ अब नागपुर में रहती है। उनका कहना है कि नागपुर काफी अच्छा शहर है। मुझे इसकी आदत हो गई है।

Jasmeet