भारतीय क्रिकेटर्स ने मनाया रक्षा बंधन, युवी ने शेयर की बहनों की प्यारी वीडियो

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 09:58 PM (IST)

नई दिल्ली : देशभर में सोमवार (19 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित इस त्योहार को मनाने में भारतीय क्रिकेटर भी पीछे नहीं रहे। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा करने वाले क्रिकेटरों में जसप्रीत बुमराह, युवराज सिंह, रिंकू सिंह, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को अपनी बहन दीनल यादव के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप साझा की जिसमें वह अपनी बहन को हाई-फाइव दे रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा, "हैप्पी रक्षाबंधन, मैडनेस टॉप लेवल।

दीनल यादव, सूर्यकुमार यादव, रक्षा बंधन, युवराज सिंह, रिंकू सिंह,   Dinal Yadav, Suryakumar Yadav, Raksha Bandhan, Yuvraj Singh, Rinku Singh

 

सूर्यकुमार यादव बहन के साथ।

 

 

दीनल यादव, सूर्यकुमार यादव, रक्षा बंधन, युवराज सिंह, रिंकू सिंह,   Dinal Yadav, Suryakumar Yadav, Raksha Bandhan, Yuvraj Singh, Rinku Singh

 


वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी बहन के साथ फोटो शेयर की है।

 

दीनल यादव, सूर्यकुमार यादव, रक्षा बंधन, युवराज सिंह, रिंकू सिंह,   Dinal Yadav, Suryakumar Yadav, Raksha Bandhan, Yuvraj Singh, Rinku Singh

 

 


श्रेयस अय्यर ने बहन के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया

 

दीनल यादव, सूर्यकुमार यादव, रक्षा बंधन, युवराज सिंह, रिंकू सिंह,   Dinal Yadav, Suryakumar Yadav, Raksha Bandhan, Yuvraj Singh, Rinku Singh

 


तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने बहन के साथ रक्षा बंधन पर्व पर खूब मस्ती की।

 

दीनल यादव, सूर्यकुमार यादव, रक्षा बंधन, युवराज सिंह, रिंकू सिंह,   Dinal Yadav, Suryakumar Yadav, Raksha Bandhan, Yuvraj Singh, Rinku Singh

 


रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर बहन से राखी बंधवाने की फोटो शेयर की।

 

 


युवराज सिंह ने भी सोशल मीडिया पर बहन के साथ फोटो शेयर की। LINK

 

 

बता दें कि रक्षा बंधन, जिसे आमतौर पर राखी के नाम से जाना जाता है, सोमवार (आज) को मनाया जा रहा है। यह भाइयों और बहनों के बीच प्यार और बंधन को समर्पित एक पारंपरिक भारतीय त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। बदले में, भाई अपनी बहनों के लिए प्यार और देखभाल के प्रतीक के रूप में उपहार देते हैं। रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति में गहराई से रचा बसा एक त्यौहार है और सदियों से मनाया जाता रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News