भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बने पिता, फोटो शेयर कर लिखा- और अब हम तीन हो गए

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 12:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने इली सादिक ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी मनप्रीत ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है और साथ ही एक तस्वीर भी साझा की है। मनप्रीत को 13 नवंबर को खेल रत्न अवार्ड से नवाजा जाएगा। 

बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए मनप्रीत सिंह ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, और अब हम तीन हो गए हैं - आपको हमारे जीवन की राजकुमारी बेबी जे से परिचय करा रहे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी शेयर की है। जानकारी के मुताबिक घरवालों ने मनप्रीत की बेटी का नाम जैसमीन रखा है। 

गौर हो कि मनप्रीत सिंह की शादी पिछले साल दिसंबर 2020 में मलेशिया की रहने वाली इली सादिक से हुई थी। मनप्रीत वर्ष 2012 में मलेशिया में हुए सुल्तान जोहर कप में जूनियर भारतीय हाकी टीम की कप्तानी कर रहे थे। इस दौरान इली मैच देखने आई थी और दोनों पहली नजर में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। 

Content Writer

Sanjeev