ओलम्पिक टेस्ट इवेंट के लिए भारतीय हॉकी टीमें जापान रवाना

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 06:53 PM (IST)

बेंगलुरु : भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें जापान के टोक्यो में 17 अगस्त से होने वाले ओलम्पिक टेस्ट इवेंट में हिस्सा लेने के लिए रविवार को यहां से रवाना हो गई। नवम्बर में होने वाले ओलम्पिक क्वालीफायर के लिहाज से यह टेस्ट इवेंट काफी महत्वपूर्ण है।

इस ओलम्पिक टेस्ट इवेंट भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला मेजबान जापान, न्यूजीलैंड और मलेशिया से होगा जबकि महिला टीम ऑस्ट्रेलिया, चीन और जापान से खेलेगी। पुरुष टीम का पहला मैच मलेशिया से होगा जबकि महिला टीम मेजबान जापान से खेलेगी। 

Sanjeev