ग्लेन मैक्सवेल का खुलासा : इस भारतीय लड़की ने डिप्रैशन से बचाया

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 03:17 PM (IST)

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल आखिरकार मैंटल हेल्थ की प्रॉब्लम से उभरकर क्रिकेट में वापसी की योजना पर काम करने लगे हैं। बीते दिनों बीबीएल में उनकी वापसी की खबर आते ही उनकी मेलबर्न स्टार्स टीम के कोच माइकल हसी ने इसका स्वागत किया था। अब मैक्सवेन ने खुद सामने आकर बताया है कि वह मैटल हेल्थ से आखिरकार कैसे उभर पाए।

ग्लेन मैक्सवेल की मैटल हेल्थ में कैसे आया सुधार  

मैक्सवेल ने कहा कि क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल से परेशान था ऐसे समय में उनकी गर्लफ्रैंड विनी रमन (Vini Raman) ने उनकी मदद की। विनी रमन जोकि भारतीय मूल की हैं, लंबे समय से मैक्सवेल के साथ रिलेशनशिप में हैं। मैक्सेवल ने कहा कि अगर विनी न होती तो उन्हें वापसी करने में लंबा वक्त लग सकता था। 

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन रिलेशनशिप 

मैक्सवेल को भारतीय सेलिब्रिटी विनी रमन के साथ अक्सर देखा जाता है। सूत्रों की मानें तो दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की सोशल साइट्स पर भी एक दूसरे की फोटोज हैं। वह शादी कब करेंगे इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 

ग्लेन मैक्सवेल की गर्लफ्रैंड विनी रमन कौन है

भारतीय मूल की विनी रमन अक्सर मैक्सवेल के साथ देखी जाती हैं। बीते दिनों जब ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट अवॉर्ड नाइट थी तब भी मैक्सवेल विनी के साथ नजर आए थे। विनी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर मैक्सेवल के साथ दर्जनों फोटोज अपलोड की हैं। देखें फोटोज-

 

 

 

 

 

 

 

 

Jasmeet