टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए खेल गांव पहुंचे भारतीय निशानेबाज

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 04:02 PM (IST)

टोक्यो : भारत का 15 सदस्यीय निशानेबाजी दल 23 जुलाई से यहां शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए सहयोगी स्टाफ के साथ शनिवार को खेल गांव पहुंचा। भारतीय निशानेबाजी टीम मई के शुरू से ही अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए क्रोएशिया में थी और वह जगरेब से सीधे तोक्यो पहुंची है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने निशानेबाजों के टोक्यो पहुंचने की पुष्टि की। 

भारत के अधिकतर खिलाड़ी शनिवार की रात को यहां से विशेष विमान से टोक्यो के लिए रवाना होंगे। भारतीय निशानेबाजों को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वे तैयारियों के सिलसिले में 11 मई को जगरेब रवाना हो गे थे। उन्होंने हालांकि हाल में ओसिएक में समाप्त हुए आईएसएसएफ विश्व कप में अनुकूल प्रदर्शन नहीं किया। भारतीय टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते और वह 10वें स्थान पर रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News