भारतीय तैराक ने रचा इतिहास, 'Ocean Seven Challenge' पूरा करने वाले पहले एशियाई बने

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 03:31 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय तैराक रोहन मोरे (32) ने रविवार को 'Ocean Seven Challenge' पूरा कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 7वें चैलेंज के तौर पर न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट को पार करने के बाद तिरंगा फहराया और इस चैलेंज को पूरा करने वाले दुनिया के सबसे युवा शख्स हैं। रोहन महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं और समंदर में तैराकी के लिए जाने जाते हैं। 

3 साल से था इंतजार
रोहन यह कारनामा करने वाले एशिया के पहले शख्स बन गए हैं जबकि पूरी दुनिया में उनसे पहले सिर्फ आठ लोगों ने इस चैलेंज को पूरा किया है। रोहन ने कुक स्ट्रेट में करीब 22 किलोमीटर दूरी को 8.37 घंटे में तैरकर पूरा किया। रोहन ने बताया कि वह 2015 से इसके लिए कोशिश कर रहे थे।

क्या है 'Ocean Seven Challenge'?
इस मैराथन स्वीमिंग चैलेंज में तैराक को 7 लंबी दूरियां अलग-अलग समंदर में पार करनी होती है। इसे 7 महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वतों पर चढ़ने के बराबर माना जाता है। इसमें चैलेंज में नॉर्थ चैनल, द कुक स्ट्रेट, द मोलोकई चैनल, द इंग्लिश चैनल, द कैटालिन चैनल, द सुगारू स्ट्रेट और स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर शामिल हैं।