वुमंस डे : भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेल्फी लेकर मनाया खास दिन
punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 07:56 PM (IST)
जालन्धर : भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने कप्तान रानी रामपाल के साथ वुमंस डे सेलिब्रेट किया। टीम सदस्यों ने सोशल साइट्स पर दुनिया भर की महिलाओं को शुभकामनाएं देने के अलावा इक_े होकर कुछ सैल्फिज भी खिंचवाई जिसे हॉकी इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाऊंट पर पोस्ट किया गया।
Indian Women's Hockey Team celebrates #InternationalWomensDay on 8th March in Bangalore. Send in your best wishes for the team!#IndiaKaGame #IWD2019 pic.twitter.com/WYVjR6pWiK
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 8, 2019
टीम सदस्यों ने दिया खास मैसेज, हॉकी इंडिया ने किया शेयर
वहीं, टीम सदस्यों ने वुमंस डे पर महिलाओं के नाम पर खास मैसेज भी दिया। कप्तान रानी रामपाल ने कहा- हॉकी ने हमें अपनी पहचान दी है। इसने चोट लगने के बाद हमें उठने का मौका दिया। अकेली रानी रामपाल ही नहीं बल्कि टीम की अन्य सदस्यों ने भी इस दौरान अपना संदेश दिया। हॉकी इंडिया ने उक्त संदेश की वीडियो भी अपने ट्विटर अकाऊंट पर पोस्ट की है।
Bow down to 'Nari Shakti' as we celebrate International Women's Day today on 8th March. Here's a video of your favorite players speaking their hearts out!#IndiaKaGame #WomenInSport #InternationalWomensDay #IWD2019 pic.twitter.com/hMIf6J7IA6
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 8, 2019