टोक्यो ओलंपिक में हारकर भी भारतीय महिला हाकी टीम ने जीता दिल, हर कोई कर रहा तारीफ
punjabkesari.in Friday, Aug 06, 2021 - 01:08 PM (IST)
नई दिल्ली : तोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही कांस्य पदक जीतने से चूक गई हो लेकिन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपने जीवट और कौशल की बानगी पेश करने वाली इन खिलाड़ियों की पूरे देश ने पीठ थपथपाई है। अप्रत्याशित प्रदर्शन करके सेमीफाइनल तक पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3.4 से हार गई।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके हर भारतीय का दिल जीत लिया है। हमें आप सभी पर गर्व है।’
Indian Women's Hockey team excelled on the field and won the hearts of every Indian with their stellar performance. We are proud of you all.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 6, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भले ही टीम पदक से चूक गई हो लेकिन यह नये भारत को प्रतिबिंबित करती है जो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। मोदी ने मैच के बाद ट्वीट किया, ‘हम महिला हॉकी में पदक से चूक गए लेकिन यह टीम नए भारत को प्रतिबिंबित करती है जिसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के हर सदस्य में जबर्दस्त साहस, कौशल और दृढ़ता है। भारत को इस टीम पर गर्व है।’ उन्होंने कहा, ‘तोक्यो ओलंपिक में उनकी सफलता से कई युवा लड़कियों को हॉकी खेलने और उसमें अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। इस टीम पर गर्व है।’
ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2021
खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें टीम पर गर्व है। उन्होंने लिखा, ‘भारत की बेटियां, हमारी समर्पित खिलाड़ी। हमें आप पर गर्व है।’ उन्होंने लिखा, ‘हमारी महिला हॉकी टीम ने जबर्दस्त जुझारूपन दिखाया। इससे हमें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। आपने रास्ता दिखा दिया है।’
India’s daughters - our determined athletes; we are immensely proud of you!
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 6, 2021
A giant leap of faith & fighting spirit by our women’s hockey team; a legacy that will inspire us to do even better!
You have shown us the way.#Tokyo2020 #TeamIndia pic.twitter.com/XD9Dsqp9So
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ‘महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन के खिलाफ जुझारू प्रदर्शन पर बधाई। अपना जुझारूपन बनाए रखिए और प्रेरित करते रहिए। भविष्य के लिए शुभकामना।’ ओडिशा सरकार दोनों हॉकी टीमों की प्रायोजक है।
Congratulate Indian Women's Hockey Team for putting up a brave fight against Great Britain at #Tokyo2020. Keep your fighting spirit up and keep inspiring. Wish you all the very best for future. #Cheer4India#womenhockeyindia
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) August 6, 2021
पूर्व खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि हॉकी का स्वर्णिम युग लौट आया है। उन्होंने कहा, ‘दुखी होने की जरूरत नहीं है। आपने अंतिम चार में पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया। आपने भारत को गौरवान्वित किया है।’
हॉकी का सुनहरा दौर वापस लौट आया है ! 🇮🇳
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 6, 2021
Don't break down girls, you all played superb at #Tokyo2020 by reaching top 4 in the world!
I appreciate our Women's Hockey for making India proud. #Cheer4India !! https://t.co/74J5QwxrYN pic.twitter.com/xMaGC3yLg6
पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और पूर्व हॉकी खिलाड़ी वीरेन रासकिन्हा ने कहा कि ओलंपिक में महिला टीम का सफर इन खेलों की सर्वश्रेष्ठ गाथाओं में से है।
रासकिन्हा ने कहा, ‘भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन तोक्यो ओलंपिक की सर्वश्रेष्ठ गाथाओं में से है। उन्होंने एक टीम के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। इससे ज्यादा क्या चाहिए। हमें सुनहरी यादें देने के लिये धन्यवाद।’ मनप्रीत ने ट्वीट किया, ‘यह हमारी महिला टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। किस्मत ने साथ नहीं दिया लेकिन वे आखिर तक लड़ी। उन्होंने देश का दिल जीता और हमें उन पर गर्व है।’
This being our @TheHockeyIndia eves highest finish at the #Olympics - tough luck but they fought superbly till the end! They have won the nations heart and we are proud of them 💪🏼 #Tokyo2020 #Hockey https://t.co/We9jLl0ul7
— Manpreet Singh (@manpreetpawar07) August 6, 2021
चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये बधाई टीम इंडिया। आप भले ही मैच हार गए लेकिन आपने हमारे दिल जीत लिए। हमें आप पर गर्व है।’
Well done #TeamIndia on giving your best and fighting till the very end. 🏑
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 6, 2021
You may have lost the match but you have won our hearts. We are all very proud of you.#Hockey #Olympics #Tokyo2020 pic.twitter.com/zf2QRM5EBE
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले और वी वी एस लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय टीम का प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणास्रोत बनेगा। सहवाग ने लिखा, ‘शानदार प्रयास। आपका सिर फख्र से ऊंचा होना चाहिए। आपने देश का हॉकी के लिये प्यार फिर जगाया है।’
Brilliant Effort girls. You must hold your heads up high for the magnificent effort and the spirit with which you fought. You have been instrumental in making the nation ho crazy for Hockey again @TheHockeyIndia . #IndvsGBR pic.twitter.com/b6RSXbp9rN
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 6, 2021
लक्ष्मण ने ट्वीट किया, ‘आपके लिए सम्मान ही उमड़ता है। आपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और हमें आप पर गर्व है।’
Nothing but respect for our girls who gave their best. We are very proud of you and I am sure they will only get better. #IndvsGBR pic.twitter.com/aD0XIxN9Dh
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 6, 2021
रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने कहा, ‘भावुक हो गई हूं। इस टीम के हर सदस्य को अपने प्रदर्शन का जश्न मनाना चाहिए।’
‘चक दे इंडिया’ में महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने ट्वीट किया, ‘दिल टूट गया। लेकिन सिर गर्व से ऊंचा है। भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन। आपने भारत में सभी को प्रेरित किया जो अपने आप में जीत है।’
Heartbreak!!! But all reasons to hold our heads high. Well played Indian Women’s Hockey Team. You all inspired everyone in India. That itself is a victory.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 6, 2021