भारतीय महिला टीम ने तुर्कमेनिस्तान को दी करारी शिकस्त, 10-0 से हराया

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2019 - 08:39 PM (IST)

नई दिल्ली : संजू की हैट्रिक तथा अंजू तमांग और रंजना के 2.2 गोल की मदद से भारतीय महिला फुटबाल टीम ने अलान्या में चल रहे तुर्किश महिला कप के दूसरे मैच में शुक्रवार को तुर्कमेनिस्तान को 10-0 से करारी शिकस्त दी। संजू (17वें, 37वें और 71वें मिनट) ने तीन गोल दागे जबकि अंजू (51वें और 83वें) तथा रंजना (60वें और 62वें) ने 2-2 गोल किए।

इनके अलावा डांगमेई ग्रेस (सातवें), सुमित्रा (77वें) और इंदुमति काथिरसन (87वें मिनट) ने एक एक गोल किया। भारत ने इस तरह से बुधवार को उज्बेकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद शानदार वापसी की। भारत का अगला मुकाबला रविवार को रोमानिया से होगा। 

Sanjeev