दंगल गर्ल गीता फोगाट बनने वाली हैं मां, Twiter पर शेयर की खूबसूरत फोटो

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 09:13 PM (IST)

नई दिल्ली : 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट मां बनने वाली हैं। गीता ने अपने Twiter अकाऊंट पर एक खूबसूरत फोटो डालकर इसकी घोषणा की है। 2016 में गीता ने पहलवान पवन कुमार से शादी की थी। पवन भी अंततराष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। वह सोशल साइट्स पर खूब एक्टिव रहते हैं। वहीं, गीता ने अपनी पोस्ट में लिखा है- जब आपके अंदर एक नया जीवन पनपता है तो आप मां बनने का आनंद लेती हैं। जब उसकी पहली धड़कन सुनाई देती है और पेट में किक याद दिलाती है कि वो कभी अकेला नहीं है। आप जिंदगी को तब तक समझ नहीं सकते जब तक ये आपके अंदर नहीं पलती है।

गीता की जिंदगी पर बनी थी फिल्म
गीता फोगाट की जिंदगी पर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने फिल्म भी बनाई थी। इसमें गीता के अलावा उनकी बहन का अंततराष्ट्रीय मुकाबलों में संघर्ष और उनके पिता महावीर फोगाट की मेहनत को सलाम किया गया था। फिल्म में गीता फोगाट का रोल बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने निभाया था। 

 

Jasmeet