IPL 2022 : मयंक इस कारण सनराइजर्स के खिलाफ मैच से बाहर, धवन को मिली कप्तानी

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 03:28 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा और उनके कप्तान मयंक अग्रवाल मैच से बाहर हो गए हैं। मयंक चोटिल हैं और इस कारण वह टॉस के लिए भी मैदान में नहीं आए। मयंक की जगह पंजाब किंग्स का नेतृत्व शिखर धवन करेंगे।

धवन ने मयंक की चोट पर अपडेट दिया है। शिखर धवन ने टॉस के बाद कहा कि मयंक के पैर के अंगूठे में चोट लगी है। वह अगले मैच तक ठीक हो जाएगा। इसलिए टीम में एक बदलाव किया गया है। मयंक की जगह प्रभसिमरन सिंह को टीम में जगह दी गई है। 

धवन ने आगे कहा कि हम किसी एक पर निर्भर हुए बिना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, एक इकाई के रूप में अच्छा खेलना जारी रखने की जरूरत है, गेंदबाजी बेहतर हो सकती है, हम इस पर काम कर रहे हैं। टीम नई है और हमें सेटल होने में समय लग रहा है। टॉस एक फायदा हो सकता है, यह थोड़ा चिपचिपा है, गेंद मुड़ सकती है, लेकिन अगर हम अच्छा स्कोर बनाते हैं, तो हम उन्हें दबाव में डाल सकते हैं। 

प्लेइंग इलेवन 

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचिथ, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह 

Content Writer

Sanjeev