इंटर मिलान का जलवा बरकरार, 3 मैच बाकी रहते ही Serie A खिताब किया अपने नाम

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 11:51 AM (IST)

इटली: प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट Serie A में Inter Milan ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इंटर मिलान ने परमा को 2-0 से हराकर तीन मैच शेष रहते ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ इंटर मिलान ने अंक तालिका में अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली कि अब कोई भी टीम उन्हें पीछे नहीं छोड़ सकती।

इंटर मिलान को खिताब जीतने के लिए सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत थी, लेकिन टीम ने जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के बाद टीम ने दूसरे स्थान पर मौजूद Napoli पर 12 अंकों की अजेय बढ़त बना ली है। यह इंटर मिलान का कुल 21वां सीरी ए खिताब है, जिससे वह सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

मैच में इंटर मिलान की शुरुआत दमदार रही और पहले हाफ में ही बढ़त हासिल कर ली। टीम की ओर से Marcus Thuram ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद अनुभवी खिलाड़ी Henrikh Mkhitaryan ने 80वें मिनट में दूसरा गोल कर जीत पक्की कर दी।

पूरे सीजन में इंटर मिलान का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम ने लगातार अच्छा खेल दिखाते हुए बाकी टीमों को पीछे छोड़ दिया।उनकी मजबूत डिफेंस और आक्रामक अटैक ने उन्हें इस सीजन का सबसे संतुलित टीम बना दिया।

अब इंटर मिलान की नजर एक और ट्रॉफी पर है। टीम जल्द ही इटालियन कप के फाइनल में Lazio से भिड़ेगी। अगर इंटर यह मुकाबला जीत लेती है, तो इस सीजन में डबल ट्रॉफी जीतने का सपना भी पूरा हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News