भारत के अभिजीत गुप्ता नें जीता ग्राज इंटरनेशनल शतरंज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 08:50 PM (IST)

ग्राज , औस्ट्रिया ( निकलेश जैन ) भारत के पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन और 5 बार के कॉमनवैल्थ विजेता ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता नें ग्राज इंटरनेशनल शतरंज का खिताब जीत लिया है । बड़ी बात यह रही की अभिजीत प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में 47वे वरीय स्लोवेनिया के मैटिक लवरेनवीक से पराजित हो गए थे और उसके बाद उन्होने लगातार सात मुक़ाबले जीतकर पहला स्थान हासिल किया । अंतिम राउंड में उन्होने पोलैंड के टॉप सीड खिलाड़ी बार्टोस्ज़ सोको को पराजित किया और 9 राउंड के बाद 8 अंक बनाकर सबसे आगे रहे । 7 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर जर्मनी के हागेन पोत्स्क दूसरे और औस्ट्रिया के फेलिक्स ब्लोह्बेर्गर तीसरे स्थान पर रहे । इस जीत से अभिजीत को 10 रेटिंग अंको का फायदा हुआ ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo     Name FED RtgI Pts.
1 2   GM Gupta Abhijeet IND 2606 8
2 6   GM Pötsch Hagen GER 2489 7
3 7   GM Blohberger Felix AUT 2488 7
4 18   IM Dobrowolski Piotr POL 2411 7
5 3   GM Moroni Luca Jr ITA 2576 6,5
6 8   IM Janzelj Tim SLO 2469 6,5
7 21   FM Pastar Slaven BIH 2376 6,5
8 13   IM Hacker Jonas GER 2444 6,5
9 25   FM Carnicelli Valerio ITA 2351 6,5
10 5   IM Roshka Yevgeniy UKR 2503 6,5
11 1   GM Socko Bartosz POL 2624 6
12 24   IM Kowalski Igor POL 2357 6
13 26   FM Wilhelm Till GER 2350 6
14 16   IM Barp Alberto ITA 2429 6
15 28   IM Battey Alexander USA 2344 6
16 69     Delgerdalai Bayarjavkhlan CZE 2189 6
17 10   GM Socko Monika POL 2450 6
18 12   IM Rosner Jonas GER 2447 6
19 9   GM Diermair Andreas AUT 2457 6
20 36   FM Bochnicka Vladimir SVK 2300 6

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News