अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारत पर लगा प्रतिबंध हटाया

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 10:22 PM (IST)

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी को लेकर लगाया गया प्रतिबंध गुरुवार को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। आईओसी ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा को लिखे पत्र में यह जानकारी दी है।

आईओसी ने कहा, हम आपको यह बताना चाहते हैं कि भारत में किसी भी अंतररष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी को लेकर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया गया है और इसकी जानकारी अंतररष्ट्रीय खेल महासंघों को भी दे दी गई है। अंतरराष्ट्रीय संस्था ने 21 फरवरी 2019 को अपने कार्यकारी बोर्ड द्वारा लिए गए फैसलों के तहत भारत पर अस्थायी तौर पर यह प्रतिबंध लगाया था कि वह अंतररष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी नहीं कर पाएगा। 

Sanjeev