जानें- किस बल्लेबाज ने जड़ा IPL 2018 का पहला चाैका आैर छक्का

punjabkesari.in Saturday, Apr 07, 2018 - 09:55 PM (IST)

नई दिल्लीः आईपीएल सीजन 2018 का महासंग्राम शुरू हो चुका है। सीजन के पहले मुकाबले में दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स आैर गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच हुआ। डीआरएस का पहला शिकार मुंबई के ओपनर इविन लुईस हुए आैर इसी के साथ रिकाॅर्ड्स बनना शुरू हो गए। वहीं अगर बात की जाए इस आईपीएल में सबसे पहले चाैका आैर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज की तो वह कोई आैर नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के ही बल्लेबाज हैं।

इस बल्लेबाज ने जड़ा पहला चाैका
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से इस सीजन का पहला चाैका निकला है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई के लिए ओपनिंग करने रोहित आैर लुईस आए। स्ट्राइक पर रोहित थे आैर चेन्नई के लिए पहला ओवर दिपक चाहर करने आए। चाहल की तीसरी गेंद पर रोहित के बल्ले से सीजन का पहला चाैका निकला। 

छक्का भी रोहित के बल्ले से
वहीं अगर सीजन के पहले छक्के की बात करें तो वो भी रोहित के ही बल्ले से निकला है। मैच का चाैथा ओवर शेन वाॅटसन फेंकने आए। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित ने छक्का जड़ा, जो सीजन 2018 का पहला छक्का रहा। 

Punjab Kesari