IPL 2019 : वेटलिफ्टर भी रहे हैं मुंबई के मुंह से जीत छीनने वाले रियान पराग

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 08:22 PM (IST)

जालन्धर : राजस्थान की मुंबई पर जीत के बाद अगर सोशल साइट्स पर सबसे ज्यादा चर्चा किसी क्रिकेटर पर हुई तो वह थे राजस्थान के रियान पराग। 9वें ओवर में पराग जब क्रीज पर आए तो उनकी टीम को 80 से ज्यादा रन जीत के लिए चाहिए थे। तभी 17 साल के इस क्रिकेटर ने लासिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर बड़े शॉट लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रियान ने 29 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। 

रियान पराग की उम्र मैच वाले दिन 17 साल 161 दिन थी। अगर वह पचासा लगाने में सफल हो जाते तो वह आईपीएल के यंगेस्ट प्लेयर बनते जिन्होंने अर्धशतक लगाया हो। बता दें कि इससे पहले संजू सैमसन ने 2013 में तो पृथ्वी शॉ ने 2018 में 18 साल 169 दिन की उम्र में अपने अर्धशतक लगाए थे।

यहां तक कि भरतीय ऑलराऊंडर इरफान पठान भी पराग की इस पारी से खुश दिखे। उन्होंने एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने लिखा- इस लड़के रियाग पराग में क्रिकेट का सॉलिड एटिट्यूड है। देखें ट्विट-


वेटलिफ्टिंग भी करते रहे हैं रियान
रियान पराग असम की राजधानी गुवाहाटी के रहने वाले हैं और वो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। रियान पराग लेग स्पिन भी करते हैं। रियान पराग के पिता पराग दास भी क्रिकेटर रह चुके हैं। वो असम और रेलवे के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। रियान को उनके पिता पराग दास ने ही कोचिंग दी है। रियान पराग की मां मि_ू बरुवा स्विमिंग चैंपियन थी। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वो एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं। बाजुओं में काफी ज्यादा ताकत है। उन्हें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेटलिफ्टिंग काफी पसंद है। रियान पराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेटलिफ्टिंग के कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें वो 100 किलो उठाते हुए दिख रहे हैं।

Jasmeet