IPL 2019 : हेलमेट के कारण क्लासेन ने गंवा ली अपनी विकेट, पंत ने लिया शानदार कैच
punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 07:30 PM (IST)
जालन्धर : फिरोज शाह कोटला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स से मिले 186 रनों के जवाब में बेंगलुरु ने विराट कोहली और पार्थिव पटेल की बदौलत अच्छी शुरुआत की ही लेकिन जब टीम को मिडिल ओवरों में आगे ले जाने की जरूरत थी तब उनका प्रमुख बल्लेबाज क्लासेन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कैच आऊट हो गया। दरअसल दिल्ली की टीम अपना 13वां ओवर फेंक रही थी। दिल्ली के स्पिनर अमित मिश्रा की गेंद को फेस करने के लिए स्ट्राइक एंड पर थे क्लासेन।
क्लासेन अमित मिश्रा की गेंद पर पहले ही पैडल स्विप मारने की पोजीशन में आ गए। बॉल उनके बल्ले से लगने के बाद उनके हेलमेट से जा टकराई। इसके बाद गेंद हवा में उछल गई। विकेटकीपिंग कर रहे पंत ने जैसे ही देखा कि गेंद हवा में है उन्होंने दौड़ते हुए जंप लगाया और एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर क्लासेन की पारी का अंत कर दिया। देखें वीडियो-
Bat, Helmet
— jasmeet (@jasmeet047) April 28, 2019
https://t.co/IAiWP5kvq3 via @ipl