IPL 2019 : दिल्ली पर जीत हासिल कर भी धोनी ने बताई अपनी बड़ी गलती

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 12:08 AM (IST)

जालन्धर : फिरोजशाह कोटला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक मैच जितने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा खुश नजर नहीं आए। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद साफ कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारे पास बहुत अच्छे फील्डर हैं लेकिन हमारी पास नपी-तुली फील्डिंग साइड है। धोनी ने अपनी कमजोरी जाहिर करने के साथ ही धीमी पिच पर भी बात की। उन्होंने कहा- विकेट उम्मीद के मुताबिक भी धीमी निकली। दूसरी पारी में पर्याप्त ओस थी। जिस कारण हमारी भी मुश्किलें बढ़ीं।
धोनी ने कहा कि दिल्ली ने ओस का फायदा उठाया। हमारे पास जो बल्लेबाज हैं वह पसंद करते हैं कि गेंद बल्ले पर तेजी से आए। लेकिन यहां ऐसा हो नहीं सका। हमें फील्डिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि कोई भी कप्तान नहीं चाहता कि उनकी प्लेइंग इलैवन में से कोई भी खिलाड़ी इंजरी का शिकार हो। हमने पिछले कुछ मुकाबलों में थोड़ा संघर्ष किया है। ऐसे कई विभाग हैं जहां अभी भी सुधार की गुंजाइश है।

Jasmeet