वीडियो : गली ब्वॉय बने रोहित, मुंबई की जीत के जश्र में युवराज के साथ किया डांस

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 11:44 AM (IST)

नई दिल्ली : आईपीएल-12 का खिताब जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के क्रिकेटरों ने डिस्को में खूब इन्जॉय किया। इस दौरान मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और युवराज सिंह तो अलग ही रंग में नजर आए। दोनों में डिस्को में खूब धमाल मचाई। रोहित ने इस दौरान बॉलीवुड फिल्म गली ब्वॉय का रैप सॉन्ग भी गाना शुरू कर दिया। रोहित के रैप पर युवराज ही नहीं बल्कि टीममेट्स ने भी उनका खूब साथ दिया। 

मुंबई के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर उक्त पार्टी का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ ही लिखा है- ‘असली हिटमैन से मिलाएं हिंदुस्तान को।’ इसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा और युवराज सिंह ‘गली बॉय’ के रैप सॉन्ग ‘असली हिप हॉप’ पर थिरकते नजर आए। मजे की बात यह है कि उक्त रैप के दौरान रोहित मजाक में युवराज का गला पकड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-
 

View this post on Instagram

🎤 "Asli Hitman se milaaye Hindustan ko!" 🎶 . #OneFamily #Believe #CricketMeriJaan #MumbaiIndians @rohitsharma45 @yuvisofficial

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians) on


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News