गलती करने पर धोनी से हाथ जोडक़र शार्दुल ने मांगी माफी, वीडियो हो रहा वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 09:06 PM (IST)

जालन्धर : चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम  में खेले गए मुकाबले के दौरान एक अजय वाक्या हुआ जब चेन्नई के क्रिकेटर बीच मैदान पर धोनी से हाथ जोडक़र माफी मांगते नजर आए। दरअसल हुआ यह था कि चेन्नई ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए निमंत्रण दिया था। मुंबई ने धीमी शुरुआत की थी। यह घटनाक्रम पारी की नौवें ओवर में घटा। जब जडेजा की गेंद पर युवराज ने बॉल को कवर पर पुछ कर एक रन चुरा लिया। बड़ी बात यह थी कि कवर में शार्दुल ठाकुर खड़े थे। बॉल उनके हाथ पर लगकर छिटक गई। इसके बाद हड़बड़ाहट में जब उन्होंने अपने विकेटकीपर को थ्रो फेंकी तो वह भी गलत चली गई। मुंबई के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए एक और रन ले लिया।

घटनाक्रम तब और मजेदार हो गया जब धोनी पहले मिस फील्डिंग फिर ओवर थ्रो के लिए शार्दुल की ओर गुस्से से देखने लगे। शार्दुल ने फौरन मौका पहचाना और हाथ जोडक़र धोनी से माफी मांगने लगे। घटना का वीडियो जैसे ही सोशल साइट्स पर आया, वायरल हो गया। क्रिकेट फैंस ने कहा कि धोनी भी टीचर की तरह हैं। अगर गलती करोगे तो उम्मीद भी रखो कि सिर डांटेंगे भी।

 

Jasmeet