मुंबई के बल्लेबाज लाड ने डैब्यू मैच की पहली गेंद पर जड़ा छक्का, रोहित से है खास रिश्ता

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 10:44 PM (IST)

जालन्धर : किंग्स इलैवन पंजाब के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान रोहित शर्मा चोट के कारण भले ही नहीं खेले लेकिन उनकी जगह जिस क्रिकेटर को मौका दिया गया था उन्होंने पहली ही गेंद पर बड़ा कारनामा कर सबका दिल जीत लिया। रोहित की जगह टीम में शामिल सिदेश लाड ने अपने डैब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जडऩे का अनोखा कारनामा अपने नाम कर दिया। लाड ने जैसे ही पहली गेंद पर छक्का लगाया, डगआऊट में बैठे रोहित शर्मा चहक पड़े। रोहित को ऐसे चहकता देख लाड भी मुस्कराने लगे। देखें वीडियो-

रोहित शर्मा के कोच के बेटे हैं सिदेश


मुंबई में जन्मे सिदेष लाड प्रसिद्ध कोच दिनेश लाड के बेटे हैं। दिनेश लाड से ही इन दिनों मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा कोचिंग ले रहे हैं। सिदेष बल्लेबाजी के अलावा ऑफ बे्रक बॉलिंग भी करते हैं। वह 2017-18 के रणजी सीजन में टॉप स्कोरर भी रहे थे। तब उन्होंने सात मैचों में 652 रन बनाए थे। मुंबई ने सिदेष को महज 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था।

Jasmeet