IPL 2019 : युवराज की प्रैक्टिस वीडियो वायरल, लगाते दिखे लंबे-लंबे शॉट

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2019 - 04:38 PM (IST)

जालन्धर : बेंगलुरु के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह की एक प्रैक्टिस वीडियो वायरल हो गई। बेंगलुरु के मैदान पर प्रैक्टिस सीजन के दौरान युवराज लंबे लंबे शॉट लगाते हुए दिखे। वहीं, मुंबई इंडियंस भी अपने प्लेयर को उत्साहित करने में पीछे नहीं हटी। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया था कि अगर आपमे पूरा पार्क क्लियर करने की क्षमता है तो बॉल स्टैंड में क्यों मार रहे हो। देखें वीडियो-

शानदार शुरुआत की है युवराज ने



आईपीएल 2019 में इस बार मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे युवराज सिंह ने अपने पहले ही मैच में अर्धशतक जड़कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। युवराज ने 53 रन की पारी के दौरान 3 छक्के भी जड़े थे।  2011 क्रिकेट विश्व कप के हीरो युवराज से क्रिकेट फैंस इस आईपीएल में बड़ी पारियों की उम्मीद कर रहे हैं। युवराज भले ही क्रिकेट विश्व कप की संभावित टीम से बाहर हैं लेकिन फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वह जोरदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

Jasmeet