IPL 2019 : आंद्रे रसेल बने नए सिक्सर किंग, वार्नर से भी छीनी ऑरेंज कैप

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 11:49 PM (IST)

जालन्धर : फिरोज शाह कोटला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान आंद्रे रसेल ने एक बार फिर से चौकों-छक्कों की बरसात कर दर्शकों को रोमांचित किया। रसेल तब मैदान पर आए थे जब उनकी टीम 55 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे समय में भी आंद्रे रसेल ने अपने बल्ले को आराम नहीं दिया। उन्होंने एक के बाद एक बड़े हिट लगाए। ऑरेंज कैप अपने नाम करने के अलावा रसेल ने सीजन के सिक्सर किंग का ताज भी पहना। वह अब तक तीन मैचों में 15 छक्के लगा चुके हैं। इसके अलावा स्ट्राइक रेट के मामले में भी वह सबसे आगे चल रहे हैं।

सीजन में सबसे ज्यादा रन


1. आंद्रे रसेल, रन 159
2. डेविड वार्नर, रन 154
3. क्रिस गेल, रन 139
4. संजू सैमसन, रन 132
5. नितीश राणा, रन 132

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

15 आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स)
10 नीतिश राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स)
10 क्रिस गेल (किंग्स इलैवन पंजाब)
8 रिषभ पंत (दिल्ली कैपिटल)
6 एबी डीविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
*आंकड़े कोलकाता वर्सेस दिल्ली की पहली पारी तक

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट


1. आंद्रे रसेल, मैच 3, स्ट्राइक रेट 248,43 
2. डेविड वार्नर, मैच 2, स्ट्राइक रेट 171,11 
3. क्रिस गेल, मैच 3, स्ट्राइक रेट 165,47
4. संजू सैमसन, मैच 2, स्ट्राइक रेट 165,00
5. नितीश राणा, मैच 3, स्ट्राइक रेट 159,03

आंद्रे रसेल के लिए सबसे तेज़ 50s
19 बनाम KXIP, कोलकाता, 2015
23 बनाम DC, दिल्ली, 2019 *
25 बनाम CSK, कोलकाता, 2015

Jasmeet