IPL 2019 : ऑरेंज कैप रेस में क्रिस गेल की जोरदार वापसी, बनाए यह 3 रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 09:43 PM (IST)

जालन्धर : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिरोज शाह कोटला के मैदान पर एक बार फिर से दर्शकों को गेल स्ट्रॉम देखने को मिला। 39 साल के गेल ने सधी हुई शुरुआत के बाद दिल्ली के सभी गेंदबाजों को जमकर धोया। गेल ने अपनी 37 गेंदों में 69 रनों की पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए।  इस पारी के साथ ही क्रिस गेल ने ऑरेंज कैप की रेस में भी जोरदार वापसी कर ली। अब गेल के नाम 9 मैचों में 421 रन हो गए हैं। देखें आंकड़े
450 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
421 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब
399 केएल राहुल, किंग्स इलैवन पंजाब
378 विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
378 क्विंटम डिकॉक, मुंबई इंडियंस

सिक्सर किंग की लिस्ट में दूसरे नंबर पर

39 आंदे्र रसेल, कोलकाता नाइट राइडर्स
31 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब
18 नीतिश राणा, कोलकाता नाइट राइडर्स
18 कैरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस
17 एबी डीविलियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

सीजन में सबसे ज्यादा फिफ्टी

5 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
4 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब
4 केएल राहुल, किंग्स इलैवन पंजाब
4 एबी डीविलियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
3 क्विंटम डिकॉक, मुंबई इंडियंस

सबसे लंबा छक्का लगाने में तीसरे नंबर पर

104 हार्दिक पांंड्या, मुंबई इंडियंस
102 क्रिस लिन, कोलकाता नाइट राइडर्स
101 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब
101 उमेश यादव, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
101 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब
(छक्के मीटर में)

Jasmeet