शेन वॉटसन के बच्चों के संग धोनी ने लगाई रेस, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 08:50 PM (IST)

जालन्धर : चेन्नई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब से मैच जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अलग ही मूड में दिखे। दरअसल मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर बातें कर रहे थे। तभी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर और सीएसके के ओपनर शेन वॉटसन (Shane Watson) के बच्चे ग्राऊंड में आ गए।

महेंद्र सिंह धोनी शेन वॉटसन के बेटे के साथ फोटो 

PunjabKesari, MS Dhoni photo, MS Dhoni images, dhoni hd images

महेंद्र सिंह धोनी शेन वॉटसन के बेटे के साथ दौड़ लगाते हुए वीडियो 

PunjabKesari, MS Dhoni photo, MS Dhoni images, dhoni hd images

शेन वॉटसन अपने दोनों बेटों के साथ बात कर रहे थे तभी पीछे से आए धोनी ने उन्हें साथ भागने को कहा। वाटसन के दोनों बेटों ने भी दौड़ लगानी शुरू कर दी। धोनी कभी सीधा तो कई ऊलटे पांव दौड़ते। आखिर धोनी ने वाटसन के छोटे बेटे को उठाया और भागते हुए वापस वाटसन के पास पहुंच गए। धोनी की उक्त मस्ती भरी वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर अकाऊंट पर शेयर किया गया है।
देखें वीडियो-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News