IPL 2019: मैच के बाद ऋषभ पंत की 'बेबी सिटिंग' देखकर गुस्से में आए फैंस

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2019 - 12:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: शिखर धवन और ऋषभ पंत की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया है। इस दौरान शिखर धवन शतक लगाने से चूक गए और 97 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऐसे में दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत एक छोटे लड़के के साथ बेबी सिटिंग' करते हुए दिखाई दिए। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। वही फैंस भी काफी गुस्से में दिख रहे है।  

दरअसल, हुआ यूं कि मैच में 46 रनों की धुंआधार पारी खेलने के बाद पंत एक अलग ही अंदाज में नजर आए। मैच के बाद ऋषभ पंत 'बेबी सिटिंग' करते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर पंत और शिखर धवन के बेटे जोरावर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंत, जोरावर के साथ मैदान पर कुछ शैतानी करते हुए नजर आ रहे हैं। जोरावर भी ऋषभ पंत के साथ इस मस्ती का खूब मजा ले रहे हैं और उनके आगे-पीछे भाग रहे हैं। वही इसी वीडियो पर फैंस काफी नाराज  दिखाई पड़ रहे है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Proof that @RishabPant's babysitting skills have reached another level 🙃 #KKRvDC #ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals) on Apr 12, 2019 at 1:58pm PDT

दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से भी ऋषभ पंत और जोरावर का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है- ऋषभ पंत की बेबी सिटिंग की स्किल एक अलग ही स्तर पर पहुंच गई है। 

 

neel