बेटी समायरा के साथ रोहित शर्मा ने की मैदान पर मस्ती, Cute तस्वीरें आईं सामने

punjabkesari.in Monday, May 06, 2019 - 02:13 PM (IST)

नई दिल्ली : वानखेड़े के मैदान पर जब मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चौके-छक्के लगाने में व्यस्त थे। वहीं, स्टेडियम के एक कोने में उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) और बेटी समायरा (Samaira Sharma) उनका हौसला बढ़ा रहे थे। सीजन में अपनी दूसरी फिफ्टी लगाकर खुश रोहित ने मैदान के बीच पहले तो बैट को कंधे से लाकर दुलार किया। रोहित शर्मा मैच खत्म होने के बाद बेटी के साथ ग्राऊंड पर मस्ती करते नजर आए। 

रोहित शर्मा की परिवार के साथ तस्वीरें

Rohit Sharma Family Photo


रोहित की बेटी समायरा और पत्नी रितिका के साथ मस्ती करते की कुछेक फोटोज सामने आई हैं। जिसमें वह ग्राऊंड में बैठे बेटी को दुलारते हुए नजर आते हैं। खास बात यह है कि रोहित के साथ उनकी पत्नी भी ग्राऊंड में बैठी नजर आती है। दोनों की फोटोज और वीडियो को आईपीएल और मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाऊंट पर पोस्ट किया।

रोहित शर्मा पहले भी समायरा के साथ आए थे नजर

युवराज सिंह की बहन है रोहित की बहन


रोहित शर्मा ने 2015 में गर्लफ्रेंड रितिका के साथ शादी की थी। रितिका भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की मुंहबोली बहन है। शादी के तीन साल बाद रोहित के घर में बेटी समायरा की किलकारी गूंजी थी। मुंबई का यह कप्तान समय-समय पर अपनी बेटी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं।

Jasmeet