IPL 2020 : करारी हार मिलने पर श्रेयस अय्यर ने बताया- आखिर कहां हो गई चूक

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 07:45 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स को दुबई के मैदान पर खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस से करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 110 ही रन बना पाई थी जवाब में मुंबई ने 15वें ओवर में मैच जीत लिया। पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन के दौरान श्रेयस अय्यर ने इस पर बात की। उन्होंने कहा- जाहिर है, हम विकेट को सही तरह से पढ़ नहीं पाए। हम शुरुआत से ही सही नहीं थे और पावरप्ले में गंवाई विकेटों के कारण स्थिति और बिगड़ा गई। 

श्रेयस ने कहा- कुछ लोगों के लिए पिच पर रुकना और साझेदारी बनाना महत्वपूर्ण था लेकिन यह टुकड़ों के रूप में हुआ। हमें इस दौरान बहुत-सी खामियां भी मिली हैं लेकिन हम खुद पर विश्वास करते हैं और आगे से मजबूत हैं। हम सकारात्मक भी हैं। आप पहले से अनुमान नहीं लगा सकते हैं कि यह पिच शुरू से कैसे खेलेगी। अच्छी शुरुआत के लिए सलामी बल्लेबाजों का चलना महत्वपूर्ण होता है। एक बार जब आप गति हासिल कर लेते हैं, तो बाद में आप बड़ा स्कोर कर सकते हैं। 

श्रेयस ने कहा- इस पिच पर अगर हम पहले खेलते हुए 150 या 160 रन बना लेते तो यह अच्छा टोटल होता। वहीं, बल्लेबाजी क्रम पर श्रेयस ने कहा- हमें इसके बारे में सोचना होगा। हमारा नजरिया अब निडर होना चाहिए। हम चीजों को सरल रखेंगे और ज्यादा सोचने की कोशिश नहीं करेंगे। यह दोनों टीमों के लिए करो या मरो (अगले गेम के बारे में) पर निर्भर करता है कि आरसीबी आज रात कैसे खेलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News