देवदत्त पडिक्कल को मिला एमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड, पावरप्लेयर-गेमचजेंर अवॉर्ड किसको मिले,जानें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 11:48 AM (IST)

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भले ही सीजन के फाइनल में नहीं पहुंच पाई लेकिन उनके ओपनर देवदत्त पडिक्कल अपने शानदार प्रदर्शन के कारण एमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड जीतने में कामयाब हो गए। पडिक्कल ने टूर्नामेंंट में 473 रन बनाए जिसमें 5 अद्र्धशतक भी शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट  124.8 रही। अवॉर्ड मिलने की घोषणा पर देवदत्त ने कहा- यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और आगे जो कुछ भी है उसके लिए मुझे बहुत आत्मविश्वास देगा।

एमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड (प्रत्येक सीजन)


2008 : एस गोस्वामी
2009 : रोहित शर्मा
2010 : एस तिवारी
2011 : इकबाल अब्दुल्ला
2012 : मनदीप सिंह
2013 : संजू सैमसन
2014 : अक्षर पटेल
2015 : श्रेयस अय्यर
2016 : मुस्तफिजुर
2017 : बासिल थम्पी
2018 : रिषभ पंत
2019 : शुभमन गिल
2020 : देवदत्त पडिक्कल

आइए जानते हैं कि सीजन में किस प्लेयर को कौन-सा अवॉर्ड मिला

जोफ्रा आर्चर : मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (20 विकेट, 175 डॉट, 5 कैच, 10 छक्के) : पुरस्कार प्राप्त कर वास्तव में आभारी हूं। यह टीम के लिए भी अच्छा था। उम्मीद है कि इससे पता चलता है कि मैं क्या कर सकता हूं और मुझे उम्मीद है कि इससे टीम को थोड़ी और मदद मिलेगी।


केएल राहुल : ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन : 670, औसत : 55.83, स्ट्राइक रेट 129.34, 58 चौके, 23 छक्के) : सभी समर्थकों को धन्यवाद। ऑरेंज कैप जीतना अच्छा लगता है, लेकिन यह अच्छा होता अगर हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ जाते। हालांकि मुझे इस टूर्नामेंट के लीडर होने के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला।
कगिसो रबाडा : पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट : 30, ईआर : 8.34, औसत : 18.26, एसआर : 13.13)


ट्रेंट बोल्ट सीजन के पॉवरप्लेयर : पॉवरप्ले ओवरों के भीतर अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए बोल्ट को सीजन में पुरस्कार दिया गया।
सबसे ज्यादा छक्के : इशान किशन ने इस सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाकर यह खिताब हासिल किया। 


किरोन पोलार्ड सीजन के सुपर स्ट्राइकर : सीजन में सबसे ज्यादा 191.42 के स्ट्राइक रेट के साथ पोलार्ड ने रन बनाए।
गेम-चेंजर : केएल राहुल को सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड मिला। 
फेयरप्ले अवार्ड मुंबई इंडियंस को : फेयरप्ले के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को यह खिताब मिला।

Jasmeet