पृथ्वी शॉ सीजन में 8वीं बार सिंगल डिजिट पर हुए OUT, टॉप-3 गेंदबाजों ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 10:20 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स भले ही आसानी से प्लेऑफ में पहुंच गई लेकिन मुंबई के खिलाफ पहले ही मैच में उनकी टॉप-3 बल्लेबाजों की पोल खोल खुल गई। मुंबई से मिले 201 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने जीरो रन पर ही 3 विकेट गंवा लिए। इस दौरान पृथ्वी शॉ एक बार फिर पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गए। पृथ्वी के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा है। वह आठवीं बार सिंगल डिजिट पर आऊट हुए जोकि आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है। देखें रिकॉर्ड-
आईपीएल सीजन में सिंगल डिजिट आउट
दिनेश कार्तिक : 9 (2020)
दीपक हुड्डा : 9 (2016)
पृथ्वी शॉ : 8 (2020)
रोहित शर्मा : 8 (2017)
गौतम गंभीर : 8 (2014)
हनुमा विहारी : 8 (2013)
प्रवीण कुमार : 8 (2008)
पहली ओवर में सबसे अधिक विकेट गंवाए
9 दिल्ली कैपिटल्स
3 मुंबई/चेन्नई
2 राजस्थान/ हैदराबाद/ कोलकाता
1 बेंगलुरु/पंजाब
दिल्ली के टॉप-3 बल्लेबाज सीजन में
शिखर धवन - 3 जीरो
पृथ्वी शॉ - 3 जीरो
अजिंक्य रहाणे - 3 जीरो
प्लेऑफ में दिल्ली का प्रदर्शन नहीं रहता अच्छा
आईपीएल प्लेऑफ में दिल्ली का प्रदर्शन कभी अच्छा नहीं रहता। अगर आंकड़े निकालकर देखें तो वह प्लेऑफ या नॉकआऊट में सिर्फ 17 फीसदी मुकाबले ही जीत पाती है। यह बाकी टीमों से सबसे कम आंकड़ा है। इस मामले में मुंबई टॉप पर है जिसकी प्लेऑफ या नॉकआऊट में सफलता प्रतिशत 63 फीसदी है। उसके बाद केकेआर 60 तो सीएसके 59 बना हुआ है।