चेन्नई सुपर किंग्स से होगी महेंद्र सिंह धोनी की छुट्टी, जानें क्या है पूरा सच

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 06:50 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2020 (IPL 2020) टीम से बाहर होने की खबरें वायरल हो रही हैं। इन खबरों के मुताबिक धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से बाहर किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपने करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए कुछ दिन पहले इस बारे में कहा था जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी सीएसके में ही रहेंगे और हाल ही में सीएसके द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट से ये साफ हो गया। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में धोनी का नाम नहीं थी। 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार खिताब जीतकर सबसे सफल आईपीएल टीमों में दूसरे स्थान पर है। वहीं पहले नम्बर पर मुंबई इंडियंस है जिसने चार बार खिताब जीता है। सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक पोस्ट डाली जिसमें उसने लिखा कि रिलीजिंग। इसपर एक यूजर ने लिखा कि करीबी सुत्रों की मानें तो इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी को बाहर करने की तैयारी में है। चेन्नई को गुड बॉय करने का समय आ गया है। बस इसी के बाद से ये मिथ्या फेल रही है कि धोनी को सीएसके से निकाला जा सकता है। 

महेंद्र सिंह धोनी को बाहर करने पर चेन्नई सुपर किंग्स का जवाब 

इस अटकलों पर चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाम लगाते हुए मजेदार अंदाज में जवाब भी दिया है। सीएसके ने लिखा, करीबी सूत्रों को ही अलविदा कहने का वक्त आ गया है। यहां गौर करने योग्य है कि सीएसके ने 5 खिलाड़ियों को रिलीज और 20 को रिटेन किया है। इससे साफ हो गया है धोनी कही नहीं जा रहे और आईपीएल 2020 में भी सीएसके की कमान संभालेंगे। हालांकि टीम इंडिया में उनकी वापसी पर अभी भी संशय कायम है। 

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

चेन्नई द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची : महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, फाफ डू प्लेसिस, अंबाटी रायुडू, मुरली विजय, रुतुराज गायकवाड, शेन वाटसन, ड्वेन ब्रावो, केदार जाधव, स्कॉट कुगेलजिन, रवींद्र जडेजा, मिशेल सेंटनर, मोनू कुमार, एन जगदीशन, हरभजन सिंह, करण शर्मा, इमरान ताहिर, दीपक चाहर और के एम आसिफ 

Sanjeev