IPL 2020 : अपनी पसंदीदा टीम के लिए मंदिर में पूजा करने पहुंचा फैन, देखें वीडियो

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 01:51 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 13 का आगाज 29 मार्च को होने जा रहा है। आईपीएल 2020 (IPL 2020) का पहला मैच गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रनर-अप चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) अपना पहला मैच 31 मार्च को अपने घर (बेंगलुरु) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेलेगा। आरसीबी के लाखों चाहने वाले हैं जिसमें से एक आरसीबी फैन अपनी टीम की जीत की कामना करने मंदिर पहुंचा और पूजा की। 

आरसीबी टीम के फैन की पूजा करते हुए वीडियो 

आरसीबी का ये फैन अपनी टीम के नए फ्लैग के साथ मंदिन के सामने प्रार्थना करते हुए दिखाई दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मीडिया हाउस के पत्रकार ने इसका वीडियो डालते हुए लिखा, नौकरी और गर्लफ्रेंड के लिए नहीं, यह व्यक्ति अपनी पसंदीदा टीम के लिए प्रार्थना कर रहा है ताकि उसकी टीम इस बार ट्राॅफी जीत सके। 

गौर हो कि आरसीबी एक बार भी आईपीएल नहीं जीता है। टीम 2009 और 2011 में फाइनल में जरूर पहुंची लेकिन वह आईपीएल जीतने में कामयाब नहीं हो पाए। 

आईपीएल 2020 के लिए आरसीबी टीम के सभी खिलाड़ी :

विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, देवदत्त पादिककल, गुरकीरत मान सिंह, मोइन अली, मुहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, आरोन फिंच, क्रिस मॉरिस, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे, डेल स्टेन, शाहबाज अहमद, इसुरु उदाना। 

आईपीएल 2020 के लिए आरसीबी का शेड्यूल : 

1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 31 मार्च - रात 8:00 बजे - बेंगलुरु

2. मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 5 अप्रैल - 4:00 बजे - मुंबई

3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 7 अप्रैल - रात 8:00 बजे - बेंगलुरु

4. दिल्ली की राजधानियाँ बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 10 अप्रैल - रात 8:00 बजे - दिल्ली

5. किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 14 अप्रैल - 8:00 बजे - मोहाली

6. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - 18 अप्रैल - 8:00 बजे - बेंगलुरु

7. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल - 22 अप्रैल - रात 8:00 बजे - बेंगलुरु

8. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 25 अप्रैल - रात 8:00 बजे - अभी सुनिश्चित नहीं हुआ

9. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 27 अप्रैल - 8:00 बजे - चेन्नई

10. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल - 3 मई - 4:00 बजे - बेंगलुरु

11. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 5 मई - रात 8:00 बजे - हैदराबाद

12. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 10 मई - रात 8:00 बजे - कोलकाता

13. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 14 मई - रात 8:00 बजे - बेंगलुरु 

14. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - 17 मई - 8:00 बजे - बेंगलुरु


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News