आई.पी.एल. 2021 : जानें सभी टीमों के प्लेयरों की औसत उम्र

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 05:05 PM (IST)

जालन्धर : देश के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक आई.पी.एल. 2021 नौ अप्रैल से शुरू हो जाएगा।  इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम सबसे युवा खिलाडिय़ों के साथ आगे आई है। टीम की औसतन उम्र 25.41 है। जबकि उम्रदराज टीम एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स है। आइए जानते हैं आठों टीमों के प्लेयरों की औसतन उम्र कितनी है।

राजस्थान रॉयल्स - 25.41


आईपीएल 2021 में सबसे कम उम्र की टीम राजस्थान रॉयल्स है। 34 साल के एंड्रयू टाई टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं जबकि 18 साल के आकाश सिंह इस साल टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

पंजाब किंग्स  - 26.88
इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण में पंजाब किंग्स ऐसी दूसरी टीम है जिसके पास सबसे ज्यादा युवा है। क्रिस गेल 41 साल के हैं जबकि पंजाब के 25 खिलाडिय़ों में से 14 की उम्र 25 से कम है।

मुंबई इंडियंस - 27.72


डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई तीसरे स्थान पर है। मार्को जानसन टीम में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, आदित्य तारे और नाथन कूल्टर नाइल, सभी 33 साल के हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद - 28.08
हैदराबाद के 25 खिलाडिय़ों में से 12 क्रिकेटर 30 से ज्यादा उम्र के हैं। अब्दुल समद, अफगानिस्तान के कलाई के स्पिनर मुजीब उर रहमान 19-19 साल के हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स - 28.16


दिल्ली कैपिटल्स के पास खिलाडिय़ों का अच्छा मिश्रण है। रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गजों से भरी टीम के नए कप्तान युवा रिषभ पंत हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 28.18
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में 25 से 29 आयु वर्ग के 9 तो 30+ के कई खिलाड़ी हैं। देवदत्त पडिक्कल 20 साल के हैं। डैन क्रिश्चियन सबसे ज्यादा 37 साल के हैं। विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और सचिन बेबी 32 साल के हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स - 28.64


कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी जैसे युवाओं से लबरेज कोलकाता के पास 31+ के 8 खिलाड़ी हैं। 40 साल के हरभजन सिंह सबसे पुराने खिलाड़ी हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स - 30.08
30 से अधिक औसतन एकमात्र टीम चेन्नई सुपर किंग्स है। उनके 25 में से 13 खिलाड़ी 30+ हैं। उनके पास लीग में सबसे पुराने खिलाड़ी भी हैं - इमरान ताहिर (42)।

Content Writer

Jasmeet