IPL 2021 से पहले एम.एस. धोनी दिखे नए लुक में

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 04:03 PM (IST)

नई दिल्ली : आई.पी.एल. 2021 से ठीक एक महीने पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नई लुक में नजर आए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले धोनी की नई फोटो सामने आई है जिसमें वह स्पंकी लुक में नजर आ रहे हैं। यह फोटो फैंस के बीच वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि धोनी ने उक्त लुक एक विज्ञापन के लिए ली है। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण यू.ए.ई. में की 19 सितंबर से शुरू होना है। 
देखें फोटो-


धोनी ने इस साल की शुरूआत में साधु रूप अपनाया था।


अभी कुछ दिनों पहले ही वह नई स्टाइल और दाढ़ी के साथ नजर आए थे। हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने उनकी तस्वीर शेयर करते लिखा था- लीजेंड धोनी... शानदार लुक... हमारे लेजेंड माही के लिए हेयरकट और दाढ़ी बनाकर बड़ा मजा आया।

View this post on Instagram

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)


यूएई पहुंच चुकी है चेन्नई की टीम

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2020 का आई.पी.एल. अच्छा नहीं गया था। पहली बार चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन आई.पी.एल. 2021 में चेन्नई ने जोरदार वापसी की। टीम ने 7 में से 5 मुकाबले जीते और अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।

Content Writer

Jasmeet