शिखर धवन के हाथ आई ऑरेंज कैप, बोले- मेरी स्ट्राइक रेट पर बातें होती थी इसलिए मैंने...

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 12:00 AM (IST)

नई दिल्ली : पंजाब किंग्स द्वारा दिए गए 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को ओपनर शिखर धवन के कारण ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। धवन ने 92 रन बनाए जिसके चलते वह सीजन के तीन मैचों में ही 166 रन बनाकर ऑरेंज कैप होल्डर हो गए हैं। पंजाब पर जीत दर्ज करने पर प्लेयर ऑफ द मैच बने शिखर धन ने कहा- मेरी तरफ से यह सचेत प्रयास था। मुझे पता था कि कई लोग मेरी स्ट्राइक रेट पर बात करते हैं। मुझे पता था कि इसमें सुधार करना है। इसके लिए मैंने खूब काम किया है।

धवन बोले- अब मैंने अधिक जोखिम लेना शुरू कर दिया है। बदलावों से कभी डरना नहीं चाहिए। हमेशा इसकी ओर जाना चाहिए। साथ ही बाहर निकलने से डरना नहीं चाहिए। मैंने अभी कुछ शॉट्स पर काम किया है। मेरे स्लॉग शॉट में बहुत सुधार हुआ है। यह पहले भी था, लेकिन अब मैं इसे अधिक स्वतंत्र रूप से खेलता हूं। मैं और अधिक आराम कर रहा हूं, इतने सालों से खेला जा रहा है। पृथ्वी के साथ आज शानदार शुरुआत हुई। जिस तरह से उन्होंने आज खेला उससे खुश होकर उन्होंने 30-40 रन बनाए।

बता दें कि धवन आई.पी.एल. इतिहास में अब तक 6 बार नर्वस नाइंटी का शिकार हो चुके हैं। उनसे आगे विराट कोहली है जोकि 9 बार 90+ रन बना चुके हैं। धवन ने इसके साथ ही आइ.पी.एल. लीडिंग रन स्कोरर में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। उनके आगे सुरेश रैना और विराट कोहली ही हैं। 

Content Writer

Jasmeet