उमरान मलिक ने सुधारी सबसे तेज गेंदबाजी की रफ्तार, अब रिकॉर्ड इतने KPH का हुआ

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 10:52 PM (IST)

खेल डेस्क : उमरान मलिक ने आई.पी.एल. की सबसे तेज गेंद फेंकने का अपना रिकॉर्ड सुधार लिया है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 152.95 किमी. की स्पीड से गेंद फेंकी। इससे पहले उन्होंने 151.97 किमी. की स्पीड से गेंद फेंकी थी। जम्मू-कश्मीर के उमरान मलिक ने हैदराबाद की ओर से अपने डैब्यू मुकाबले में ही तेज गति से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इसके बाद लगातार उनकी गेंदों की स्पीड बढ़ती गई। अब उन्होंने मुंबई के खिलाफ सीजन की सबसे तेज फेंकी।

आई.पी.एल. इतिहास की सबसे तेज गेंदें
157.7 किमी. प्रति घंटा : शॉन टैट
156.2 किमी. प्रति घंटा : एनरिक नोत्र्जे
154.8 किमी. प्रति घंटा : एनरिक नोत्र्जे
154.4 किमी. प्रति घंटा : डेल स्टेन
154.2 किमी. प्रति घंटा : कागिसो रबाडा

सीजन की टॉप-5 सबसे तेज गेंदें
152.95 किमी. प्रति घंटा : उमरान मलिक
152.75 किमी. प्रति घंटा : लॉकी फर्ग्यूसन
152.74 किमी. प्रति घंटा : लॉकी फर्ग्यूसन
151.97 किमी. प्रति घंटा : उमरान मलिक
151.77 किमी. प्रति घंटा : उमरान मलिक

Content Writer

Jasmeet