रुतुराज गायकवाड़ ने जीती ऑरेंज कैप, जानें किस टीम के खिलाफ कितने रन बनाए

punjabkesari.in Friday, Oct 15, 2021 - 09:16 PM (IST)

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने दुबई के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए फाइनल में 32 रन की पारी खेली। साथ ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम पर कर ली। रुतुराज ने लीडिंग स्कोरर की लिस्ट में केएल राहुल को पीछे छोड़ा। वह आई.पी.एल. इतिहास में सबसे तेज 800 रन बनाने के मामले मेें पहले ही सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ चुके हैं। देखें रिकॉर्ड-

2021 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
635 - ऋतुराज गायकवाड़
633 - फाफ डु प्लेसिस
626 - केएल राहुल
587 - शिखर धवन
513 - ग्लेन मैक्सवेल

सीजन में सबसे ज्यादा चौके
64 रुतुराज गायकवाड़
63 शिखर धवन

60 फाफ डु प्लेसिस
56 पृथ्वी शॉ
48 केएल राहुल

किस टीम के खिलाफ कितने रन
दिल्ली कैपिटल्स : 4 मैच, 93 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स : 4 मैच, 208 रन
मुंबई इंडियंस : 3 मैच, 92 रन
पंजाब किंग्स : 3 मैच, 79 रन
राजस्थान रॉयल्स : 3 मैच, 111 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 3 मैच, 136 रन
सनराइजर्स हैदराबाद : 2 मैच, 120 रन 
(रुतुराज के 22 मैचों में 839 रन)

प्रत्येक आईपीएल सीजन में ऑरेंज कैप धारक
2008 : शॉन मार्श
2009 : मैथ्यू हेडन
2010 : सचिन तेंदुलकर
2011 : क्रिस गेल
2012 : क्रिस गेल
2013 : माइकल हसी
2014 : रॉबिन उथप्पा
2015 : डेविड वार्नर
2016 : विराट कोहली
2017 : डेविड वार्नर
2018 : केन विलियमसन
2019 : डेविड वार्नर
2020 : केएल राहुल
2021 : रुतुराज गायकवाड़

Content Writer

Jasmeet