मुंबई के 3 गेंदबाजों के खिलाफ Shikhar Dhawan की स्ट्राइक रेट 148+, बुमराह भी होते हैं परेशान, आंकड़ें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 11:09 PM (IST)

खेल डैस्क : पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जब एमसीए के मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेंगे तो उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा क्योंकि मुंबई की संभावित प्लेइंग-11 में खेलने वाले 5 गेंदबाजों के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी अच्छा है। तीन गेंदबाजों तो ऐसे हैं जिनके खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 148 से भी ज्यादा है। और और तो बुमराह भी धवन को रोकने में नाकाम रहे हैं। बुमराह के खिलाफ धवन ने अब तक 77 गेंदें खेलकर 95 रन बनाए हैं। इस सीजन की बात की जाए तो धवन अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। पहले देखें रिकॉर्ड-

शिखर धवन vs
कीरोन पोलार्ड :
रन 22, गेंद 14, आऊट 0, स.रेट 157
मुरुगन अश्विन : रन 37, गेंद 25, आऊट 0, स.रेट 148
जसप्रीत बुमराह : रन 95, गेंद 77, आऊट 1, स.रेट 123
बासिल थम्पी : रन 10, गेंद 9, आऊट 0, स.रेट 111
जयदेव उनादकट : रन 54, गेंद 36, आऊट 1, स.रेट 150

धवन ने एमसीए में अब तक 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें 41 की औसत से 125 रन बनाए हैं। जबकि मुंबई के खिलाफ उनके प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 26 मेचों में 38 की औसत से 801 रन बनाए हैं जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। सीजन में धवन ने कुल चार मैचों में 127 रन बनाए हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन / रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स / जयदेव उनादकट, बासिल थम्पी।

पंजाब : मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा/ऋषि धवन, ओडियन स्मिथ/नाथन एलिस, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वरुण अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

ड्रीम 11 टीम टिप्स
विकेटकीपर :
जॉनी बेयरस्टो (पीबीकेएस), ईशान किशन (एमआई) 
बल्लेबाज : तिलक वर्मा, संजय यादव, शिखर धवन को बल्लेबाज के रूप में चुना जा सकता है।
ऑलराऊंडर : लियाम लिविंगस्टोन, डेवाल्ड ब्रेविस ऑलराउंडर हो सकते हैं।
गेंदबाज : राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह को गेंदबाजों के रूप में लिया जा सकता है।

Content Writer

Jasmeet